Home » सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने 30 आतंकियों को किया ढेर
दुनिया

सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने 30 आतंकियों को किया ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वज़ीरिस्तान जिले में अफगान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 30 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हसन खेल इलाके में की गई। इस संबंध में पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने शुक्रवार को जानकारी दी।

अफगानिस्तान को चेतावनी- ISPR ने कहा कि यह सफलता पाकिस्तान की सतर्क खुफिया प्रणाली की प्रभावशीलता और सुरक्षा बलों की परिचालन क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। “यह हमारे सैन्य बलों की तत्परता और पेशेवर क्षमता का परिचायक है। पाकिस्तान ने इस अवसर पर अफगानिस्तान को भी आगाह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी भूमि का उपयोग “विदेशी तत्वों” द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए न किया जाए।

Search

Archives