दुबई: पाकिस्तान की हालत दिन ब दिन खराब हो रही है, अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई देशों से कर्ज ले रहा है। अभी हाल में उसके दोस्त अरब ने भी कर्ज देने से मना कर दिया। वहीं सऊदी अरब पाकिस्तान को IMF की शर्तों को मानने के लिए भी कहा है। सऊदी ने कर्ज की भीख मांग रहे पाकिस्तान से जहां किनारा कर लिया है, वहीं सोमवार को राजधानी रियाद में भारत-गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल की बैठक में भारत का स्वागत किया। इस बैठक के बाद अब दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते का रास्ता जल्द साफ हो सकता है।
भारत और खाड़ी देशों के बीच रियाद में हुई बैठक में व्यापार और निवेश की दिशा में हुई प्रगति पर खुशी जताई गई। इस बैठक में भारत और खाड़ी देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्दी अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। भारत ने इस दौरान ऊर्जा, खाद्यान सुरक्षा, स्वास्थ्य, हेल्थ, आईटी सेक्टर और आतंकवाद निरोधक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। दोनों पक्षों ने खास क्षेत्रों में काम करने के लिए संयुक्त वर्किंग ग्रुप बनाने पर सहमति जताई। जीसीसी के अंतर्गत खाड़ी के 6 प्रमुख देश बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात आते हैं। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो सऊदी अरब ने साफ कह दिया है कि वह अब मुफ्त में पैसा नहीं देगा। पाकिस्तान को ब्याज देना होगा या फिर अपनी संपत्ति में हिस्सा देना होगा।







