Home » बंदरगाह पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत
दुनिया

बंदरगाह पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 की मौत

क्विटोः कोलंबिया की सीमा पर इक्वाडोर प्रांत के एस्मेराल्डास में मछली पकड़ने के एक छोटे से बंदरगाह पर हुए एक सशस्त्र हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए। स्टेट अटॉर्नी जनरल के कार्यालय (एफजीई) ने यह जानकारी दी हैं।  एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार पिस्तौल और राइफलों से लैस हमलावरों का एक समूह सुबह बंदरगाह पर पहुंचा और घटनास्थल से भागने से पहले गोदाम में काम कर रहे व्यापारियों और कर्मचारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने घटनास्थल से सात और पास के एक अस्पताल से दो और शव बरामद किए और उन्हें फोरेंसिक केंद्र ले गए।
इस बात की जांच की जा रही है कि क्या इस हमले के पीछे संगठित अपराध समूहों का हाथ है। इस बीच, सेना ने कहा कि वह ‘शूटिंग में शामिल लोगों की खोज’ में पुलिस का समर्थन करेगी।

Search

Archives