Home » पुलिस थाने पर आतंकियों का हमला, दो बैंकों में लगाई आग, एक की मौत 9 घायल
दुनिया

पुलिस थाने पर आतंकियों का हमला, दो बैंकों में लगाई आग, एक की मौत 9 घायल

क्वेटा।  पाकिस्तान में आतंकियों ने बड़े हमले को अंजाम दिया है। आतंकी हमला अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में हुआ है। बंदूकों और रॉकेट से लैस कई आतंकवादियों ने पहले एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया और फिर 2 बैंकों में आग लगा दी। आतंकियों के हमले में एक युवक की मौत हो गई है और 9 अन्य लोग घायल हुए हैं।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि हमलावरों की तलाश के लिए एक सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी या बीएलए पर शक है। रिंद ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी अक्सर बलूचिस्तान समेत अन्य क्षेत्रों में सुरक्षा बलों समेत आम नागरिकों पर हमले करती है।

पाकिस्तान से आजादी चाहता है बलूचिस्तान – अमेरिका ने 2019 में बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया था। बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी समूहों की हिंसा का केंद्र रहा है, जो पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। यह प्रांत पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकवादियों का गढ़ भी माना जाता है।

Search

Archives