अमेरिका, अमेरिका के मध्य टेनेसी में आए भीषण तूफान की चपेट में आने से शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। तूफान के कारण कई शहरों में घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि काउंटी में तूफान की चपेट में आने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
नैशविले आपात अभियान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि वहां भीषण तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई।मॉन्टगोमेरी काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि अन्य 23 घायलों का अस्पतालों में इलाज किया गया।
मॉन्टगोमेरी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोपहर करीब दो बजे बवंडर आया। एक स्थानीय स्कूल में राहत शिविर स्थापित किया गया है और लोगों को घर में ही रहने के लिए कहा गया है। पिट्स ने इस तूफान के कारण भारी नुकसान होने की जानकारी दी।







