Home » अमेरिका को खुली चुनौती? प्रतिबंध के बावजूद मेथेनॉल लेकर गुजर गया चीनी जहाज़
दुनिया

अमेरिका को खुली चुनौती? प्रतिबंध के बावजूद मेथेनॉल लेकर गुजर गया चीनी जहाज़

ईरान-चीन की चाल से हार्मुज में बदल गया खेल,  हार्मुज स्ट्रिट में टकराव के संकेत

तेहरान/होर्मुज़। रणनीतिक रूप से बेहद अहम हार्मुज में अमेरिका की घोषित नाकाबंदी 24 घंटे के भीतर ही कमजोर पड़ती नजर आई। ईरान की अनुमति से चीन का एक मेथेनॉल से लदा टैंकर सुरक्षित रूप से इस मार्ग से गुजर गया, जिससे वैश्विक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

चीनी टैंकर सुरक्षित पार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार “रिच स्टारी” नामक टैंकर आईसलैंड के पास से गुजरते हुए होर्मुज़ पार कर गया।
शुरुआत में जहाज़ को रोका गया, लेकिन बाद में उसे आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

ओमान की खाड़ी में पहुंचा जहाज़

मंगलवार सुबह यह टैंकर ओमान में देखा गया, जहां अमेरिका ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा रखी है। इसके बावजूद जहाज़ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पहले भी लग चुके हैं प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि इस टैंकर पर पहले अमेरिकी प्रतिबंध लग चुके थे, फिर भी इस बार उसे नहीं रोका गया। यह जहाज़ एक चीनी कंपनी द्वारा संचालित है और चीन के बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

चीन की सख्त चेतावनी

इस घटनाक्रम से पहले डोंग जुन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के साथ चीन के व्यापार और ऊर्जा समझौतों में दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा, होर्मुज़ चीन के लिए खुला है।

अमेरिका की सैन्य तैयारी

वहीं यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने अरब सागर और ओमान की खाड़ी में युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। अमेरिका का कहना है कि यह कदम ईरान पर दबाव बनाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए उठाया गया है।

बढ़ा वैश्विक तनाव

इस घटना ने साफ संकेत दिया है कि होर्मुज़ जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अमेरिका, ईरान और चीन के बीच तनाव और गहरा सकता है, जिसका असर वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर भी पड़ सकता है।

Search

Archives