Home » पाकिस्तान में दूध और चिकन हुए महंगे, चुुकाने पड़ रहें हैं इतने दाम
दुनिया

पाकिस्तान में दूध और चिकन हुए महंगे, चुुकाने पड़ रहें हैं इतने दाम

इस्लामाबाद। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिससे वहां की जनता त्रस्त है आटे के दाम बढ़ने के बाद अब चिकन व दूध के लिए भी वास्तविक मूल्य से भी अधिक कीमत चुकाने पड़ रहे डाॅॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में खुले हुए दूध की कीमतें 190 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
पिछले दो दिनों में जिंदा बॉयलर चिकन में 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। देश में अब इसकी कीमत 480 से 500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बता दें कि पाकिस्तान में चिकन अब 700 से 780 प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है, जो पहले 620 से 650 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रहा था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना हड्डी वाले मांस की कीमत 1,000 से लेकर 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही दूध की कीमतों पर कराची मिल्क रिटेलर्स एसोसिएशन के मीडिया सलाहकार वहीद गद्दी ने कहा कि 1,000 से अधिक दुकानदार बढ़ी हुई कीमत पर दूध बेच रहे हैं।उन्होंने कहा कि ये वास्तव में थोक विक्रेता या डेयरी किसान हैं। ये दुकानदार हमारे सदस्य नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर डेयरी किसानों और थोक विक्रेताओं द्वारा घोषित मूल्य वृद्धि वापस नहीं की जाती है, तो दूध की कीमत 210 रुपये के बजाय 220 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो जाएंगी।

Search

Archives