Home » होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद : सीजफायर टूटने पर भड़का ईरान, कहा- बिना अनुमति जहाज गुजरा तो उड़ा देंगे
दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद : सीजफायर टूटने पर भड़का ईरान, कहा- बिना अनुमति जहाज गुजरा तो उड़ा देंगे

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि तेहरान ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। फॉर्स न्यूज ने के मुताबिक, यह फैसला लेबनान पर इजरायली हमलों के चलते लिया गया है।

फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में इजरायल के हमलों के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से तेल टैंकरों के मार्ग को रोक दिया है। फार्स की रिपोर्ट है कि ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम प्रभावी होने के बाद आज सुबह दो तेल टैंकरों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई। एजेंसी की रिपोर्ट है, ” लेबनान पर इजरायल के हमलों के साथ, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों का गुजरना रोक दिया गया है।”

शिपिंग सूत्रों की मानें तो खाड़ी में मौजूद जहाजों को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। उनको धमकी दी जा रही है कि अनुमति लिए बिना कोई भी होर्मुज पार न करे। ईरान की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि होर्मुज से निकलने के लिए जहाज मालिकों को अनुमति लेनी होगी। अनुमति के बिना गुजरने पर जहाज को निशाना बनाया जाएगा। उस पर हमला करके नष्ट कर दिया जाएगा। अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद भी हालात तनावपूर्ण हैं।

Search

Archives