Home » प्रदर्शनकारियों के निशाने पर पूर्व मिस नेपाल श्रृंखला खातीवाड़ा, पिता रह चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री
दुनिया

प्रदर्शनकारियों के निशाने पर पूर्व मिस नेपाल श्रृंखला खातीवाड़ा, पिता रह चुके हैं स्वास्थ्य मंत्री

काठमांडू। राजनीतिक संकट से जूझ रहे नेपाल में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में सोमवार को भड़क़ा आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने संसद व सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं छोड़ा और यहां आगजनी की। वहीं, 29 साल की श्रृंखला खातीवाड़ा वह नेपो किड हैं, जो इस समय प्रदर्शनकारियों के निशाने पर हैं। वह नेपाल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बिरोध खातीवाड़ा की बेटी हैं।

श्रृंखला खातीवाड़ा मिस नेपाल भी रह चुकी हैं। विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी चुप्पी के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और उनके इंस्टाग्राम पर अब तक एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं। नेपाल में जेन जेड विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण शुरू हुआ, जिससे हजारों युवा सड़क़ों पर उतर आए और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा।

श्रृंखला की मां, मुनु सिगडेल खातीवाड़ा, बागमती प्रांत की राज्य संसद की सदस्य हैं। श्रींखला ने 2018 में मिस नेपाल वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने उस वर्ष 118 अन्य प्रतियोगियों के साथ मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और सौंदर्य प्रतियोगिता में शीर्ष 12 में पहुंचीं। विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले उनके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। पिछले कुछ दिनों से उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या लगातार गिर रही है। जहां पहले उनके दस लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स थे, वहीं अब श्रखला के इंस्टाग्राम पर सिर्फ़ 9,09,000 फॉलोअर्स हैं।

Search

Archives