Home » लंदन में टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ प्लेन, विमान में लगी भीषण आग
दुनिया

लंदन में टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ प्लेन, विमान में लगी भीषण आग

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन से 45 मील दूर लंदन साउथएंड हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। रविवार शाम करीब 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट पर एक बिजनेस जेट टेकऑफ के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई है। दुर्घटनास्थल से आग और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि विमान 12 मीटर (39 फीट) लंबा था।

Search

Archives