Home » न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवाती तूफान, सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल का किया ऐलान
दुनिया

न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवाती तूफान, सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल का किया ऐलान

नई दिल्ली। तुर्किये-सीरिया में आए भूकंप ने जहां लोगों का दिल दहला दिया है, वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड में आए गेब्रियल चक्रवाती तूफान ने वहां के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। चक्रवाती तूफान गेब्रियल की वजह से यहां करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। उत्तरी द्वीप में बड़े पैमाने पर बाढ़ के बाद भूस्खलन हुआ है। तूफान की वजह से तेज समुद्री लहरें उमड़ रही हैं और कई इलाकों में भारी बारिश हई है। इसके कारण न्यूजीलैंड को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और खतरे को देखते हुए प्रशासन ने न्यूजीलैंड आने और यहां से जाने वाली सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी है। हालत को देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया है। दरअसल न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवाती तूफान का खतरा बताया जा रहा है, जिसे देखते हुए न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, हॉक्स बे, वाइकाटो, बे ऑफ प्लेंटी और ताइराविटीमें पहले से ही आपातकाल लागू हैं। बताया जा रहा है कि न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया है। न्यूजीलैंड में पहली बार 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के दौरान, दूसरी बार 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई थी।

Search

Archives