Home » सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, 14 घायल
दुनिया

सिलेंडर ब्लास्ट से इमारत ढही, 16 लोगों की मौत, 14 घायल

कराची के सोल्जर बाजार इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रिहायशी बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह तीन मंजिला ईमारत ढह गई। जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ वह अवैध तरीके से बनाई गई थी। इसका स्ट्रक्चर ठीक से नहीं बना था। बिल्डिंग के गिरने से आस-पास के इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में मरने वालों में आठ नाबालिग, चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जिनकी उम्र दो से 60 साल के बीच है। घायलों में सात नाबालिग शामिल हैं।

सिंध के मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया :  सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना पर  दुख जताया, CM हाउस की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘मलबे में फंसे लोगों को तुरंत बचाने और पीड़ितों को सबसे अच्छी मेडिकल मदद देने का निर्देश दिया। मुराद ने यह भी आदेश दिया कि प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद दी जाए और कराची कमिश्नर को घटना के कारणों की जांच करने का निर्देश दिया।

Search

Archives