अमेरिका। कैलिफोर्निया में ब्लैक बीच के तट पर एक नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन डिएगो काउंटी में रविवार को मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार लोग इस हादसे का शिकार हुए। अधिकारियों ने बताया कि नाव पर सवार एक व्यक्ति ने ही हादसे की जानकारी संबंधित विभागों को दी जिसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक पहले बचावकर्मियों को उच्च जवार के कारण समुद्र तट तक पहुंचने में काफी मुश्किल हो रही थी। वहां पहुंचने के लिए घुटने से कमर तक गहरे पानी से गुजरना पड़ा। लाईफगार्ड ने शुरू में केवल सात शव निकाले थे फिर बाद में अमेरिकी सीमा शुल्क, सीमा सुरक्षा के वायु और समुद्री संचालन की सहायता से लाइफगार्डों ने एक और शव को खोजने में कामयाबी हासिल की। शवों को सैन डिएगो काउंटी मेडिकल एक्जामिनर के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। विभाग के अनुसार अग्नि-बचाव विभाग, सैन डिएगो विभाग, अमेरिकी सीमा शुल्क, सीमा सुरक्षा और अमेरिकी तट रक्षक सहित कई एजेंसियां बचाव कार्यों के लिए मौके पर पहुंची।
सैन डिएगो शहर के लाइफगार्ड प्रमुख जेम्स गार्टलैंड ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हमने 8 लोगों को खो दिया है। उन्होंने कहा कि समुद्री तस्करी त्रासदियां के ईतिहास में यह सबसे दुखद घटना है। उन्होंने बताया कि एक स्पैनिश व्यक्ति ने आपातकालीन नंबर 911 पर कॉल किया और नौकाएं पलटने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि 23 लोग फंसे हैं, एक जहाज पर 8 जबकि दूसरे पर 15 लोग सवार थे, जो टोरी पाइंस समुद्र तट पर पलट गया था।







