Home » सीजफायर होते ही ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम : कहा- ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% टैरिफ
दुनिया

सीजफायर होते ही ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम : कहा- ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगेगा 50% टैरिफ

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध फिलहाल रूक गया है। सीजफायर ऐलान होने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से टैरिफ बम फोड़ा है। इस बार उनका सीधा निशाना वे देश हैं जो ईरान को सैन्य हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सरेआम चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान को हथियार देगा, अमेरिका उस देश से आने वाले हर सामान पर तुरंत प्रभाव से 50 परसेंट का भारी-भरकम टैरिफ लगा देगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस फैसले में किसी को भी कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी और यह आदेश तत्काल लागू होगा।  ट्रंप की इस ‘टैरिफ वॉर’ वाली धमकी ने वैश्विक बाजार और उन देशों की धड़कनें बढ़ा दी हैं जिनके ईरान के साथ रक्षा संबंध हैं, क्योंकि अब उनके सामने अमेरिका के साथ व्यापार बचाने या ईरान की मदद करने के बीच एक मुश्किल चुनाव खड़ा हो गया है।

Search

Archives