बांग्लादेश। आक्सीजन संयत्र में हुए विस्फोट से करीब 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घटना चटगांव के सीताकुंडा उपजिला के कदम रसूल ;केशबपुरद्ध की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बांग्लादेश में चटगांव के सीताकुंडा उपजिला के कदम रसूल केशबपुर इलाके में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में शनिवार दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। इस दौरान यहां काम कर रहे करीब 6 लोगों की मौत हो गई वहीं इसकी चपेट में आए 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सीताकुंडा थाना प्रभारी अधिकारी तोफज्जेल अहमद ने एक एजेंसी से बातचीत के दौरान मरने वालों की संख्या और घायलों की संख्या की पुष्टि की। इनमें से पांच मृतकों की पहचान कर ली गई है जिनमें शम्सुल आलम, फरीद, रतन लखरेट, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद कादर शामिल है। एक की शिनाख्ति नहीं हो पाई है। घटना के बाद चटोग्राम के उपायुक्त मोहम्मद फखरुज्जमां ने घटनास्थल का दौरा किया और बताया कि सभी घायलों का ईलाज जारी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमा ऑक्सीजन प्लांट की तरफ से कोई कानूनी कागज नहीं दिखाया गया। आगे की कार्यवाही जारी है।







