Home » ईरान का बड़ा दावा- F-35 जेट गिराया, अमेरिकी पायलट ने कूदकर बचाई जान
दुनिया

ईरान का बड़ा दावा- F-35 जेट गिराया, अमेरिकी पायलट ने कूदकर बचाई जान

US-Iran War। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी फाइटर पायलट ने अपने विमान से इजेक्ट किया है। हालांकि, इस दावे पर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान के कोहकिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के एक स्थानीय चैनल ने यह जानकारी दी। चैनल के एंकर ने प्रसारण में कहा कि अगर कोई व्यक्ति दुश्मन के पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस को सौंपता है, तो उसे इनाम दिया जाएगा। हालांकि, चैनल ने इस घटना को लेकर कोई और विस्तृत जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि विमान कैसे और क्यों गिरा।

अमेरिका की चुप्पी :  इस पूरे मामले पर अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड, पेंटागन और व्हाइट हाउस ने भी इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Search

Archives