Home » हरिद्वार गया था पति, पत्नी ने चुपके से प्रेमी को रात में बुलाया, घरवालों को लग गई भनक.. फिर…
हरियाणा

हरिद्वार गया था पति, पत्नी ने चुपके से प्रेमी को रात में बुलाया, घरवालों को लग गई भनक.. फिर…

हरियाणा। हरियाणा के हिसार जिले में डबवाली के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए युवक पर महिला के स्वजनों ने हथियारों से हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक की प्रेमिका दो बच्चों की मां है। दोनों का काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

सदर थाना पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक को उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। श्री मुक्तसर साहिब के सदर थाना मलोट के गांव का 30 वर्षीय युवक डीजे साउंड का काम करता है। उसके डबवाली सदर थाना क्षेत्र के गांव में दो बच्चों की मां से प्रेम संबंध हैं। बताया जा रहा है कि पति हरिद्वार गया हुआ था। इसी दौरान रात में प्रेमी मिलने पहुंचा था। इसकी भनक घर के अन्य लोगों को लग गई। फिर क्या था सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।

Search