हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की अपनी को-एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विन डीजल ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर साथ में तस्वीर साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।
विन डीजर ने जोर्डाना ब्रियुस्टर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों प्यार से एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखे खड़े हैं। तस्वीर में जोर्डाना ब्रियुस्टर नीले रंग की फ्लोरेल ड्रेस में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, जबकि डीजल उनके साथ खड़े हैं।
यह तस्वीर लोकप्रिय ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज में भाई-बहन के रूप में उनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को दर्शाती है। पोस्ट के साथ विन डीजल ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘वह अटूट वफादारी, बहन को गले लगाने से मिलने वाला सुकून। जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे प्यार करते हैं।







