Home » ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ की आलोचनाओं विक्रम भट्ट का सामने आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
मनोरंजन

‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ की आलोचनाओं विक्रम भट्ट का सामने आया रिएक्शन, जानें क्या कहा

हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का आ रहा सीक्वल, 12 जून को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट अपनी आगामी निर्देशित फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म साल 2011 में आई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ का सीक्वल है। यह भी एक हॉरर फिल्म है, जिसमें मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसे सीजीआई (सिग्निफिकेंट ग्राफिक्स) को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इन आलोचनाओं पर निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है।

सिनेमा के बारे में अधिक शिक्षित होने की जरूरत :  एक बातचीत में विक्रम भट्ट ने फिल्म के टीजर को मिल रही आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि हमें सिनेमा के बारे में और अधिक शिक्षित होना होगा। मान लीजिए, आप स्टार वॉर्स देख लें और कहने लगें, ‘यह सीजीआई है।’ स्टार वॉर्स में और क्या होगा?

मैं असली भूत कहां से लेकर आऊंगा? भूत तो ऐसा ही होगा, भाई। मजेदार बात यह है कि अत्यधिक वीएफएक्स को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद टीम ने असल लोकेशन पर शूटिंग की। कुछ लोग बेवकूफ हैं। यह असली लोकेशन है। इसलिए नफरत करने वाले नफरत करेंगे लेकिन पसंद करने वाले प्यार करेंगे।

असली भूत कहां से लेकर आएं? :  विक्रम ने आगे कहा कि भूत वास्तव में मौजूद हैं और उन्होंने केवल मेकअप का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए किया कि यह किसी इंसान जैसा न दिखे, जिसे वह दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं। हमने असल में जो कुछ भी किया है, लोगों को लगता है ‘ये तो कुछ और ही है।’ अब क्या करेंगे बताओ? आप लोगों ने पहले से मान लिया है कि ये सीजीआई है। यह सिर्फ उनकी जानकारी की कमी को दिखाता है।

12 जून को रिलीज होगी फिल्म :  विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज अली की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के साथ होगी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

Search

Archives