आज यानी 27 अगस्त के दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार भारत में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। इस पर्व को मनोरंजन जगत के तमाम सितारे भी धूमधाम से मनाते हैं। आज बुधवार को इस खास मौके पर अनुपम खेर, करीना कपूर खान, कुणाल खेमू जैसे सितारे अपने प्रशंसकों को बधाई संदेश दे रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा।

अनुपम खेर ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं- बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो संदेश के जरिए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने लिखा, ‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। गणेश जी आपको हमेशा सुख और शांति प्रदान करें। गणपति बप्पा मोर्या।’

कुणाल खेमू ने दी बधाई- कुणाल खेमू ने अपने परिवार के साथ भगवान श्री गणेश के दर्शन करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। साथ ही गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
शरवरी वाघ ने कहा- गणपति बप्पा मोरया, करीना कपूर खान ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर, विक्की कौशल ने ने भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।







