महिला वनडे क्रिकेट विश्वकप का आगाज मंगलवार 30 सितंबर से होगा। इस दौरान असम के गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी की जाएगी। हालांकि, असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन के चलते ओपनिंग सेरेमनी को छोटा कर दिया गया। अब इस ओपनिंग सेरेमनी में जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट (श्रद्धांजलि) दिया जाएगा। श्रेया घोषाल समेत कुछ कलाकार जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट देते हुए अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
जुबीन गर्ग को दिया जाएगा 40 मिनट का म्यूजिकल ट्रिब्यूट – बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जुबीन गर्ग के निधन के चलते असम में भारी जन शोक है। इस वजह से विश्ववकप की ओपनिंग सेरेमनी में भारी कटौती करनी पड़ी है। अब जुबीन गर्ग को समर्पित 40 मिनट का एक कार्यक्रम होगा, जिसमें असमिया सिंगर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल उद्घाटन मैच के ब्रेक के दौरान जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि स्वरूप एक गीत गाएंगी। इसके अलावा इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट में क्षेत्र के अन्य प्रसिद्ध गायकों को भी शामिल किया गया, जिनमें पापोन, जोई बरुआ और शिलांग क्वायर चैंबर शामिल हैं।







