Home » शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका : याचिका खारिज, अब फैमिली वेकेशन के लिए नहीं जा सकेंगे फुकेट
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका : याचिका खारिज, अब फैमिली वेकेशन के लिए नहीं जा सकेंगे फुकेट

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने लुकआउट नोटिस जारी किया था, जिस पर रोक लगाने को लेकर कपल ने याचिका दाखिल की थी। लेकिन, अब इस मामले में शिल्पा और राज को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है।

शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा कई बार विवादों में घिर चुके हैं और अब उनके साथ अभिनेत्री भी एक नई कॉन्ट्रोवर्सी में घिर गई हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के एक बिजनेसमैन पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

इस मामले में पिछले दिनों शिल्पा और राज के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। इस लुकआउट नोटिस पर रोक लगाने की मांग करते हुए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने याचिका दाखिल की थी, जिस पर कपल को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिल्पा और उनके पति को इस मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज है गंभीर केस- सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पहले से ही गंभीर आर्थिक अपराध दर्ज हैं और दो केस अभी भी लंबित हैं। ऐसे में उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देना उचित नहीं होगा। शिल्पा और राज की तरफ से कहा गया कि यह मामला कई साल पुराना है और राज कुंद्रा ने हमेशा जांच में सहयोग किया है। पुलिस के समन पर वे पूछताछ में भी शामिल हुए हैं। लेकिन, हाईकोर्ट ने फिलहाल किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी।

क्या है मामला?

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने अगस्त 2025 में 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उन्होंने शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा को बिजनेस के सिलसिले में 2015 से 2023 के बीच कुछ किश्तों में 60 करोड़ की राशि दी, जो कपल ने निजी काम में इस्तेमाल कर लिए। कोठारी का कहना है कि उन्होंने कई बार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्हें कपल ने पैसे नहीं लौटाए। शिल्पा और राज पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Search

Archives