Home » ‘सैयारा’ ने सबको पछाड़ा, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री, अब टारगेट पर छावा का कलेक्शन
मनोरंजन

‘सैयारा’ ने सबको पछाड़ा, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री, अब टारगेट पर छावा का कलेक्शन

फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बाद पहले ही दिन से फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। शानदार ओपनिंग लेने के बाद ‘सैयारा’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है। इस फिल्म का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्डवाइड कमाई में इसने 400 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली है। अब इसके निशाने पर छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

गेम चेंजर फिल्म साबित हुई ‘सैयारा’- ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज मंगलवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक ‘सैयारा’ वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उन्होंने लिखा है, ‘फिल्म ‘सैयारा’ ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सही मायने में यह एक गेम-चेंजर फिल्म साबित हुई है, दुनियाभर में अपने शानदार कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया है’।

फिल्म ‘सैयारा’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और दोनों की ही यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म सैयारा का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये है। वहीं, नेट कलेक्शन करीब 260.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज यह फिल्म 86 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 404 करोड़ रुपये हो गया है।

दूसरे वीकएंड पर जुटाया इतना कलेक्शन- फिल्म ‘सैयारा’ ने दूसरे वीकएंड पर भी शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताहांत के कारोबार के मामले में इसने दंगल’, ‘पठान’, ‘संजू’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘केजीएफ 2’ को पीछे छोड़ दिया। ‘सैयारा’ ने दूसरे वीकएंड पर कुल 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बता दें कि यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।

Search

Archives