आप जब सुबह उठते हैं, तो सबसे पहले क्या करते हैं? अपने फोन को स्क्रॉल करने लगते हैं न, आप ही नहीं, कई लोग ऐसा करते हैं। अब जब सोशल मीडिया का जमाना है तो हर व्यक्ति अपने फोन की स्क्रीन को स्क्रॉल ही कर रहा है।
मीडिया स्क्रोलिंग में कई बार आपकी नजर नेगेटिव न्यूज पर भी जाती है। आप उसमें फंस जाते हैं और उसी में अटके रहते हैं। दरअसल, मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रॉल करते रहना आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित कर रहा है। डूमस्क्रॉलिंग यानी सोशल मीडिया पर लगातार नेगेटिव कंटेंट और खबरों के स्क्रॉलिंग की आदत। फिर चाहें वह हमारी चिंता और तनाव की वजह बन रही हो।
परिणीति ने हाल ही में इस आदत पर चिंता जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।
परिणीति चोपड़ा ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘एक दिन हम डूमस्क्रॉलिंग को उसी नजर से देखेंगे जैसे आज सिगरेट को देखते हैं। लत लगाने वाला, विनाशकारी, और ऐसा कुछ जिस पर हमें यकीन ही नहीं होता कि हमने कभी इतनी लापरवाही से ऐसा किया था’।







