प्रयागराज कुंभ मेले में रूद्राक्ष बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी कर ली।
इसके बाद महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कथित तौर पर उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा ने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर शादी की है। अब उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने की बात करने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। सनोज मिश्रा ने फेसबुक पर एक लंबी पोस्ट लिखकर मोनालिसा के इस कदम को लव जिहाद बताया है।







