Jennifer Winget: टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने खुद के दम पर इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। वो अपने स्टाइल और बोल्ड अंदाज के चलते अक्सर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाती रहती हैं। एक्टिंग के साथ अदाकारा ने ग्लैमर की दुनिया में भी अपना बड़ा नाम बनाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया की जरिए ट्रेडिशनल लुक में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो इन दिनों यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। देखिए–
Jennifer Winget
ट्रेडिशनल लुक हुआ वायरल
जेनिफर विंगेट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शूट की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे लेकर अभिनेत्री एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। इन फोटोस में अदाकारा ने कातिलाना अंदाज में पोज देकर फैंस को मदहोश कर दिया है। जिसके बाद उनका ये एथेनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है साथ ही उनकी ये फोटोस इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
एथेनिक लुक में दिए किलर पोज
दरअसल जेनिफर की ये तस्वीरें एक फोटोशूट की हैं जिनमें वो गोल्डन कलर का शिमरी लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बालों को कर्ल किया हुआ है साथ ही बिना किसी ज्वेलरी के केवल एक नथ के सहारे बड़े ही कातिलाना अंदाज में कैमरा फेस करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये सादगी भरा एथेनिक अवतार फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है जिसे फैंस खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।
जेनिफर लगीं बेहद हॉट
जैसा की दिखा रहा है जेनिफर इन तस्वीरों में बड़ी–बड़ी अदाकाराओं को मात दे रही हैं। एक्ट्रेस कैमरे के सामने खूबसूरत अंदाज में बड़े ही किलर और सिजलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं। इससे पहले भी जेनिफर कई बार एथेनिक लुक में फोटोशूट करा चुकीं हैं जो सामने आने के साथ ही वायरल हो गया। जिसे लोग और खासकर अदाकारा के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट
अगर अदाकारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपने फोटोशूट्स को लेकर लाइम लाइट में हैं। इसके साथ जेनिफर छोटे परदे पर बेहद, बेपनाह, सरस्वतीचंद्र जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। साथ ही इन दिनों वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी काफी बिजी चल रही हैं।







