Gadar 2 Trailer Launch: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इन दिनों खूब खबरों का हिस्सा बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है जिस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रही। इस बीच फैंस की ओर से मिले अमेजिंग रिस्पॉन्स और प्यार को देखकर तारा सिंह इमोशनल हो गए। उनकी ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है, जिसमें तारा की सकीना उनके आंसू पोछती नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं–
Gadar 2 Trailer Launch
इस वजह से रो पड़े तारा सिंह
आपको बता दें कि मच अवेटेड फिल्म गदर 2 का ट्रेलर हाल ही में सामने आ गया है जिस पर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। वहीं इस बीच ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने बड़े देसी अंदाज में ट्रैक्टर से एंट्री मारी। दोनों ही ट्रेडिशनल गेटअप में नजर आ रहे हैं, जहां एक ओर सनी देओल ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने पगड़ी बांधे तारा सिंह बनकर पहुंचे तो वहीं एक्ट्रेस भी लाल शरारा पहने सकीना बनकर पहुंची थीं। ये लुक सभी फैंस को पुराने दिनों की याद दिला रहा है।
तेजी से वायरल हो रही है वीडियो
वायरल हो रही वीडियो में सनी देओल इमोशनल होते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर लॉन्च पर जब ऐक्टर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं तभी अचानक उनकी आंखों में आसूं आ जाते हैं। जिस पर उनके पास में खड़ी अमीषा पटेल उनके आंसू पोछती हुई दिखाई देती है। दोनों की ये रील लाइफ केमिस्ट्री फिल्म के चाहने वालों को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो पर प्यार लुटाते हुए फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं सामने आने के साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
कटोरा लेकर घूमोगे भीख भी नहीं मिलेगी: तारा सिंह
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म गदर के तकरीबन 22 सालों के बाद बनी है, जिसका इंतजार हर फैंस लंबे वक्त से कर रहा है। वहीं हाल ही में मूवी का ट्रेलर भी सामने आया, इसमें फिल्म की आधी से ज्यादा कहानी समझ आ गई है। जहां चीते की खोज में तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान जाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का एक डायलॉग भी तेजी से वायरल हो रहा है।







