Home » Kareena के कहने पर Fardeen को मिली थी ये फिल्म, एक्टर ने 20 साल बाद कहा धन्यवाद
मनोरंजन

Kareena के कहने पर Fardeen को मिली थी ये फिल्म, एक्टर ने 20 साल बाद कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। फरदीन खान (Fardeen Khan) अक्सर अपने फैंस के लिए थ्रो बैक अपडेट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। 14 साल के लंबे गैप के बाद फरदीन खान ने इस सीरीज से वापसी की थी जिसमें उन्होंने वली मोहम्मद का किरदार निभाया था।

दरअसल फिल्म ‘देव’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। फरदीन खान ने ‘देव’ के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस फिल्म में फरदीन खान ने फरहान अली का किरदार निभाया था। गोविंद निहलानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फरदीन के साथ करीना कपूर और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे।

उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के संबंध में अपने अनुभव को याद किया। फरदीन ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सह-कलाकार करीना कपूर ने इस भूमिका के लिए उनकी सिफारिश की थी और वह “हमेशा उनके आभारी रहेंगे।”

फरदीन खान ने फिल्म ‘देव’ के लिए करीना कपूर को धन्यवाद कहा है। फरदीन खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मूवी से एक रील शेयर की है। रील में वो धर्म और सांप्रदायिक बंटवारे के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में करीना,अमिताभ बच्चन और दिवगंत एक्टर ओम पुरी की भी झलक दिखाई गई है।

मिला बिग बी के साथ काम करने का मौका- फिल्म डायरेक्टर गोविंदजी की तारीफ करते हुए फरदीन ने कहा, “मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। वह अच्छे निर्देशन और सशक्त कहानी कहने के लिए जाने जाते थे। इस भूमिका ने मुझे एक ऐसी फिल्म पर काम करने का मौका दिया जो प्रासंगिक और सार्थक थी। लेकिन फिल्म देव से मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अमितजी के साथ स्क्रीन शेयर करना था। अमित जी एक महान अभिनेता हैं और उन्हें मैं अपना आदर्श मानता हूं।”

तीन फिल्मों में किया काम- फरदीन खान और करीना कपूर ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है। दोनों ने साल 2004 में आई फिल्म फिदा में साथ काम किया था। ये फिल्म इसी साल देव के रिलीज के बाद 20 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा दोनों ने साल 2003 में फिल्म खुशी में काम किया था।

फरदीन खाने आने वाले दिनों में फिल्म ‘खेल खेल में’ नजर आएंगे। 6 सितंबर 2024 इस फिल्म की रिलीज डेट है। इसमें अक्षय कुमार,वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क और आदित्य सील नजर आएंगे।

Search

Archives