Home » कड़ी सुरक्षा के बावजूद रामायण के इवेंट से लीक हुआ ट्रेलर, मेकर्स ने दी थी ये चेतावनी
मनोरंजन

कड़ी सुरक्षा के बावजूद रामायण के इवेंट से लीक हुआ ट्रेलर, मेकर्स ने दी थी ये चेतावनी

कड़ी सुरक्षा के बावजूद रामायण के इवेंट से ट्रेलर लीक हो गया। दिल्ली में आयोजित इस इवेंट में पहली बार फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर दिखाया गया। कार्यक्रम में फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रही। इनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और अन्य कलाकार भी मौजूद रहे। ये पहली बार था जब फिल्म के ट्रेलर की झलक वहां मौजूद लोगों को दिखाई गई।

मेकर्स ने कई बार दी थी चेतावनी  :  इवेंट में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था। ट्रेलर दिखाने से पहले मेकर्स और ऑर्गेनाइजर ने कई बार इस बात की अपील की थी कि कोई भी इसका वीडियो या फोटो ना ले, क्योंकि आने वाले दिनों में इसे आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कोई भी ट्रेलर रिकॉर्ड करता पाया जाता है, तो उसी वक्त उससे फोन ले लिया जाएगा। इसके अलावा एंट्री के वक्त भी एक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट पर साइन करवाया गया था कि दर्शकों द्वारा ट्रेलर की रिकॉर्डिंग नहीं की जाएगी।

इन सब के बावजूद वहां मौजूद कुछ लोगों ने ट्रेलर को रिकॉर्ड करके ऑनलाइन लीक कर दिया। जिसके बाद अब ट्रेलर की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें ट्रेलर के कई सींस दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, फिल्म आमैक्स और 3डी लेवल पर बनी है, इस वजह से फोन पर रिकॉर्ड किए गए वीडियोज क्लियर नहीं हैं और उनकी क्वालिटी भी गिरी हुई है। जब आधिकारिक तौर पर ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, तो दर्शकों को अलग अनुभव देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगा ट्रेलर? :  हाल ही में मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

ऐसी होगी फिल्म की कास्ट :  ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?  :  नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।

Search

Archives