‘बॉर्डर 2’ का नया ट्रैक ‘घर कब आओगे’ रिलीज हो गया है। गाने को मिथुन ने मनोज मुंतशिर के अतिरिक्त गीतों के साथ फिर से बनाया है। इसे सोनू निगम, अरिजीत सिंह, रूप कुमार राठौड़, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने गाया है। गाने की रिलीज के बाद हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
घर कब आओगे’ पर प्रतिक्रियाएं : ‘बॉर्डर’ का गाना ‘घर कब आओगे’ लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘जय हिन्द वीरा,’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सोनू सर की आवाज सुनकर मन भर आया, वो वाकई एक लीजेंड हैं,’ और एक और यूजर ने लिखा, ‘विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह, और दिलजीत दोसांझ ने बहुत ही खूबसूरती से अपना पार्ट गाया, लेकिन सोनू निगम सर ‘घर कब आओगे’ हमेशा तुम्हारा ही है, गाना हिट है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सोनू जी से शुरू होकर सोनू जी की ‘ऐ गुजरने वाली’ लाइन पर खत्म होने वाला यह पूरा गीत दिल को छू जाता है।’
बॉर्डर 2′ के बारे में : ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अलावा कई जाने-माने कलाकार नजर आएंगे। जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘बॉर्डर 2’, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।







