Home » बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, लोगों का सामने आया रिएक्शन
मनोरंजन

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, लोगों का सामने आया रिएक्शन

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। काफी लंबे वक्त के बाद बॉबी देओल अकेले के दम पर किसी फिल्म को लीड कर रहे हैं।  बीते दिनों में बदले उनके करियर ग्राफ ने उन्हें कई सुपरहिट किरदार दिए हैं। अब ‘बंदर’ की सस्पेंस से भरी कहानी और कास्टिंग की चर्चा ने इसे सुर्खियों में बनाए रखा है। ‘बंदर’ का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया हैऔर इसकी स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। फिल्म रिलीज हो चुकी है और लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शक इसके बारे में क्या कह रहे हैं।

एक शख्स ने एक्स पर लिखा, ‘अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो आप एक फेवर करें और इस फिल्म बंदर को देखें। क्या शानदार फिल्म हैं, ये कई ऐसे मुद्दे छू रही हैं जो समाज के बायस्ड लॉ को उजागर करते हैं। अनुराग कश्यप आप कितने सच्चे और शानदार फिल्म मेकर हैं। बॉबी देओल, आप पागल हैं और आपका सम्मान है। इसे मिस न करें, जरूर देखें।’

 

एक अन्य शख्स ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें से मूल बात हम आपके लिए लेकर आए हैं। शख्स ने लिखा है, ‘बस बंदर को देखे और मैं असल में ये मानता हूं कि ये एक बेहद जरूरी फिल्म हैं, जो आज के दौर के लिए अहम है। फिल्म एक ऐसे मुद्दे को उठा रही है जिसे लंबे वक्त तक इग्नोर नहीं किया जा सकता। ये दिखाती है कि कैसे एक जेंडर के प्रति कानून झुकाव रखता है।’

एक और शख्स ने लिखा, ‘रेटिंग: 2.5 बंदर में बॉबीदे ओल को एक गहन अवतार में दिखाया गया है और उन्होंने अपना प्रदर्शन पूरी ईमानदारी के साथ किया है और अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर चमकते हैं, फिल्म कुछ वास्तव में आकर्षक दृश्यों के साथ एक आशाजनक नोट पर खुलती है, लेकिन आगे की पटकथा इसे एक औसत देखने लायक बनाती है!’

एक अन्य एक्स यूजर ने लिखा, ‘बंदर 4/5 रेटिंग, एक बेहतरीन मास्टरपीस। कंटेंट के मामले में बंदर के जबरदस्त हिट होने की उम्मीद है। यह इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है और मैं बॉबी देओल को एक कलाकार के तौर पर अपना पूरा हुनर ​​दिखाते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इसे अनुराद कश्यप ने डायरेक्ट किया है और निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है।’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बंदर, असली बॉलीवुड की वापसी!!! बॉबी देओल ने एक गिरे हुए सुपरस्टार समीर मेहरा के रोल में अपने करियर की सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है। अनुराग कश्यप ने एकदम डार्क, रॉ और अनफिल्टर्ड कहानी दिखाई है। कोर्टरूम ड्रामा + मीडिया ट्रायल + सच बनाम ताकत। 4/5 OTT पर आने का इंतजार न करें।’

एक और यूजर ने लिखा, ‘अनुराग कश्यप की शानदार फिल्म..!! इसमें बॉबी देओस का काम जबरदस्त है। सान्या आप कमाल की हैं। सपना आपने तो महफिल ही लूट ली, जितेंद्र जोशी आप जबरदस्त हैं, अनुराग कश्यप आपको सलाम।’

फिल्म की कहानी :  ‘बंदर’ में बॉबी देओल समीर मेहरा का किरदार निभा रहे हैं, जिस पर मी-टू के गंभीर आरोप लगे हैं और उसकी बसी-बसाई जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है। समीर पर उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड गायत्री ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह आरोप ही कहानी को आगे बढ़ाता है और इस किरदार को लगातार शक और लोगों के दबाव के घेरे में ले आता है। फिल्म इस आरोप को मेन प्लॉट के तौर पर रख रही है और इसमें क्राइम थ्रिलर वाली सस्पेंस और तनाव की परतें भी जोड़ती है। समीर के पुराने रिश्तों, उसकी प्रोफेशनल जिंदगी और लोगों के बीच बदलती उसकी छवि ये सब फिल्म की कहानी में देखने को मिलेगा।

कौन निभा रहा कौन सा रोल? :  ‘बंदर’ में बॉबी देओल पहली बार सबा आजाद, सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, सबा फिल्म में उनकी मौजूदा प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। सान्या मल्होत्रा फिल्म में बॉबी देओल की बहन सुहानी के रोल में है। यह पहली बार है जब बॉबी देओल अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी के काम करने की खबर ने उन दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है जो इन दोनों को करीब से फॉलो करते हैं।

Search

Archives