Home » धुरंधर 2 की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने मनाया जन्मदिन, यामी ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए ये लिखा
मनोरंजन

धुरंधर 2 की रिलीज से पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने मनाया जन्मदिन, यामी ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए ये लिखा

धुरंधर 2 के रिलीज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब फिल्म की रिलीज से पहले आज गुरुवार 12 मार्च को आदित्य धर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैन्स समेत तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। साथ ही आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड हीरोइन यामी गौतम ने भी अपने पति के जन्मदिन पर प्यार लुटाया है। यामी ने पति आदित्य के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘काश! यहां वो शब्द होते है जिनसे मैं तुम्हें बयां कर पाती कि तुम मेरे लिए क्या हो। मेरे वन एंड ओनली आदित्य को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

पहली ही फिल्म से जीता था नेशनल अवॉर्ड :  आदित्य धर बॉलीवुड के उन चंद डायरेक्टर में शामिल हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीता है। आदित्य भी उनमें से ही एक हैं और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। आदित्य ने अपने करियर में अब तक 2 ही फिल्में डायरेक्ट की हैं और दोनों ही सुपरहिट रही हैं। इतना ही नहीं इनमे से एक फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया था कि अभी तक इसकी चर्चा कम नहीं हुई है। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया था और ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में यामी गौतम ने भी एक दमदार रोल प्ले किया था और यहीं से दोनों की दोस्ती हुई थी।

धुरंधर ने बनाया बॉक्स ऑफिस किंग :  उरी फिल्म के बाद आदित्य धर ने दूसरी फिल्म बनाई धुरंधर जो बीते साल रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने में सफल रही थी। फिल्म ने 1350 करोड़ रुपयों से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अब आदित्य अपनी फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया है और इस खास मौके पर फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है। अब आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज का इंतजार है और बीते दिनों इसके ट्रेलर ने भी लोगों में उत्साह पैदा कर दिया था।

Search

Archives