चंद्र नंदिनी और अलादीन-नाम तो सुना होगा, जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों और बोल्ड अदाओं से इंटरनेट का पारा हाई करती रहती हैं, लेकिन इस बार तो एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस में किलर अदाओं से बोल्डनेस की सारी हदें ही पार कर दी। अवनीत के सिजलिंग पोज और ग्लैमरस लुक देखकर फैंस की तो सांसे ही थम रही हैं।
अवनीत कौर उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। स्टाइल और फैशन के मामले में उनकी चॉइस इतनी टॉप नॉच होती है कि, वह बड़ी-बड़ी मॉडल्स को भी टक्कर देती नजर आती हैं। उनके फैंस उनके हर नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं, वहीं अब अवनीत ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इसमें एक्ट्रेस ट्रांसपेरेंट गाउन में सिजलिंग और हॉट लुक से जबरदस्त लाइमलाइट बटोर रही हैं.
वैसे तो अवनीत कौर का हर आउटफिट एक नया स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है और फैशन ट्रेंड सेट करता है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी लाजवाब खूबसूरती और स्टाइल से फैंस को अपना मुरीद बना लिया है।
लेटेस्ट फोटो में अवनीत ने सिल्वर कलर का एक बेहद खूबसूरत और ट्रांसपेरेंट ड्रेस कैरी किया है, जिसमें हैवी एंब्रॉयडरी की गई है, जो इस लुक को एक रॉयल और ग्रैंड फील दे रहा है। अवनीत के इस लुक को देखकर हर कोई उन पर लट्टू हुए जा रहा है।
अवनीत ने सिर्फ आउटफिट पर ही ध्यान नहीं दिया, बल्कि उनका हेयर, मेकअप और ज्वेलरी बिल्कुल टॉप नॉच लग रहा है। उन्होंने शिमरी आई मेकअप और ग्लॉसी लिप्स के साथ हैवी मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया है। स्टेटमेंट इयरिंग्स और खुले बालों में वह बला की हसीन और आकर्षक लग रही हैं।
अवनीत कौर की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं, हार्ट और फायर इमोजी के साथ-साथ कमेंट्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने तो एक्ट्रेस को नया नाम तक दे डाला। यूजर ने अवनीत के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, किलरकौर हॉटनेस ओवरलोडेड।







