Home » कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर अनिल कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा
मनोरंजन

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर अनिल कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपने मशहूर डायलॉग ‘झकास’ के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। जब अनिल अपनी बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव के साथ कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए थे। इस दौरान अनिल ने एक बेहद ही मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर अनिल कपूर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन पर गए थे। तब अनिल ने बताया कि बहुत से लोग उन्हें ऑटो रिक्शा की तस्वीरें भेजते हैं। इन ऑटो पर उनके पोस्टर लगे होते हैं और उन पर ‘झकास’ लिखा होता है।

अनिल के बाद राजकुमार राव ने भी एक अपनी बचपन की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, ‘जब हम छोटे थे, तब ऑटो रिक्शा की सीटों के नीचे अनिल कपूर, गोविंदा और दूसरे अभिनेताओं की तस्वीरें लगी रहती थीं। हम बच्चों में झगड़ा करते थे कि अनिल कपूर वाली सीट पर कौन बैठेगा। क्योंकि जो भी उस सीट पर बैठता, उसे सब अनिल कपूर मान लेते थे।’
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट :  अनिल कपूर 40 से अधिक वर्षों के करियर में 100 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम कर चुके हैं। अपनी जबरदस्त फिटनेस और सदाबहार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अनिल ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’ और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी कई फिल्मों से बॉलीवुड और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अनिल ‘फाइटर’, ‘एनिमल’ और ‘सूबेदार’ में दमदार अभिनय के बाद, अब वह ‘अल्फा’, ‘किंग’ और तेलुगु फिल्म ‘ड्रैगन’ में भी नजर आ सकते हैं।

Search

Archives