Home » आलिया भट्ट की सोहम शाह की तुम्बाड 2 में एंट्री, हॉरर फिल्म से मचाएंगी तहलका
मनोरंजन

आलिया भट्ट की सोहम शाह की तुम्बाड 2 में एंट्री, हॉरर फिल्म से मचाएंगी तहलका

सोहम शाह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म तुम्बाड 2 के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। इस हॉरर थ्रिलर का दायरा और इससे जुड़ी लोगों की उम्मीदें कई गुना बढ़ गई हैं, क्योंकि आलिया भट्ट फिल्म का आधिकारिक हिस्सा बन चुकी हैं। खुद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस राज से पर्दा उठा दिया है।

दरअसल, काफी वक्त से अटकलें थीं कि आलिया तुम्बाड 2 में नजर आएंगी और अब इसकी पुष्टि भी हो गई है। सोहम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सिग्नेचर लाल बैकग्राउंड के सामने आलिया के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। इनमें शैतानी गुड़िय़ा, लाल घेरा और एक लालटेन भी नजर आ रहा है, जो तुम्बाड (2018) के सिग्नेचर प्रॉप्स हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। तुम्बाड 2 में आपका स्वागत है, आलिया भट्ट। प्रलय आएगा। सिनेमा में मिलते हैं 03.12.2027 को।

बता दें, तुम्बाड 2 अगले साल 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म तुम्बाड ऐतिहासिक लोककथाओं पर आधारित एक हॉरर फिल्म है। इसका निर्माण सोहम ने किया था और बतौर अभिनेता भी वह इसमें नजर आए थे, जबकि निर्देशक राही अनिल बर्वे थे। सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बन रही तुम्बाड 2 में एक बार फिर उन्हें मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। सीक्वल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे, जिसका ऐलान पहले किया जा चुका है।

Search

Archives