नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill) के ऊपर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में जिम्मी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल (Satyajit Singh Shergill) का निधन हो गया है। जिम्मी शेरगिल के पिता की उम्र करीब 90 साल थी और उन्होंने 11 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। वहीं जिम्मी के परिवार ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
परिवार ने बताया कि उनके लिए भोग और अंतिम अरदास का आयोजन 14 अक्टूबर को शाम 4:30 से 5:30 बजे तक रखा जाएगा। मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट स्थित गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में अंतिम अरदास का आयोजन होगा। वहीं जिम्मी के पिता की निधन की खबर के बाद उनने करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जब बेटे से नाराज हुए जिम्मी के पिता- आपको बता दें कि जिम्मी शेरगिल के पिता एक आर्टिस्ट थे। भारत की सबसे मशहूर पेंटर्स में शुमार होने वालीं हंगेरियन ज्यूइश अमृता शेरगिल जिम्मी शेरगिल के दादाजी की कजिन सिस्टर थीं। परिवार को जब कला विरासत में मिली थी। ऐसे में जिम्मी के पिता भी आर्टिस्ट ही थे। जिम्मी अपने पिता के काफी करीब रहे हैं। हालांकि जिम्मी की बगावत ने उन्हें एक बार उनके पिता से दूर भी कर दिया था। एक इंटरव्यू में जिम्मी ने खुद इसके बारे में बताया था। दरअसल पंजाबी परिवार से ताल्लकुक रखने वाले जिम्मी पहले पगड़ी रखते थे लेकिन हॉस्टल में जब जिम्मी पढ़ाई कर रहे थे तो उन्हें इससे दिक्कत होती थी। इसके बाद उन्होंने अपने बाल कटवा दिए। इसके बाद जिम्मी पिता ने खूब नाराजगी जाहिर की थी और करीब डेढ़ साल तक उन्होंने जिम्मी से बात नहीं की थी।







