Home » विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जेल प्रशासन में हड़कंप
दुर्ग-भिलाई

विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जेल प्रशासन में हड़कंप

दुर्ग। केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किशुन साहू धमधा क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला था। मृतक विचाराधीन कैदी  हत्या के मामले में वर्ष 2024 से जेल में निरुद्ध था। पुलिस पद्मनाभपुर मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

मृतक विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने जेल के अंदर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसका शव बैरक नंबर 20 के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। अन्य कैदियों से इस बात की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। विचाराधीन कैदी किशुन साहू ने शौचालय में जाकर बेड सीट के कपड़े का फंदा बनाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। किशुन की कुछ दिन से तबीयत भी ठीक नहीं थी और जेल में ही उसका उपचार चल रहा था। पद्मनाभपुर थाने पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

19 अप्रैल 2024 को किशुन साहू और पत्नी कविता साहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाली रस्सी से पत्नी का गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई, उसने शव को लकड़ी के म्यार से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने किशुन को पत्नी के हत्या के मामले गिरफ्तार का जेल भेजा था।

Search

Archives