Home » बीए की छात्रा का फोटो एडिट कर बनाया अश्लील, डिमांड पूरी नहीं होने पर सोशल मिडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई

बीए की छात्रा का फोटो एडिट कर बनाया अश्लील, डिमांड पूरी नहीं होने पर सोशल मिडिया में कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। बीए की छात्रा का चेहरा एडिट कर अश्लील फोटो के साथ जोड़ दिया गया। इसके बाद छात्रा को 40 हजार रुपए लाने के लिए कहा गया। जब छात्रा ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 (ग), 387, 509(ख), 67 के तहत मामला दर्ज किया है।भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी नीलेश साहू छात्रा का रिश्तेदार है। दो वर्ष पहले छात्रा अपनी मौसी के घर गई हुई थी, वहीं नीलेश से उसकी पहचान हुई। दोनों आपस में मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इस बीच दोनों अकेले में मिलने लगे। इस दौरान आरोपी नीलेश ने छात्रा का फोटो खींच लिया। इसी बीच नीलेश ने छात्रा का चेहरा एडिट कर अश्लील फोटो से जोड़ दिया। उसने छात्रा के सामने 40 हजार की डिमांड रखी। छात्रा ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पैसे नहीं मिलने पर नीलेश ने एडिट अश्लील फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नीलेश को जब छात्रा ने 40 हजार रुपए नहीं दिए तो उसने उसका फोटो एडिट कर अश्लील बना दिया। उसने छात्रा को फोन कर बताया कि 40 हजार रुपए नहीं देने पर उसकी फोटो को एडिट कर सोशल मिडिया में अपलोड कर दिया है। आरोपी ने फोटो को छात्रा की दोस्तों के सोशल प्लेटफार्म पर अपलोड किया था।

Search

Archives

Featured