दुर्ग के पुलगांव के गनियारी में हुए डबल मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दादी और पोती की निर्मम हत्या की गई थी। हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग था, जिसके कारण मामले के मुख्य आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दादी-पोती को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने 19 माह बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया है।
6 मार्च 2024 की रात अपने सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ उसने प्रेमिका के घर में प्रवेश किया और धारदार हथियार से उसकी हत्या की। इसी बीच उसकी बुजुर्ग दादी ने सभी आरोपियों को देख लिया और जब वह विरोध करने लगी तब आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी। मौके से पूरे सबूत को नष्ट कर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में चुर्मेंद्र निषाद और पंकज निषाद को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय समक्ष में पेश कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक गाड़ी को भी जब्त किया है।







