Home » भिलाई स्टील प्लांट में आगजनी, जनहानि नहीं, बड़ी मात्रा में केबल जलकर खाक
दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट में आगजनी, जनहानि नहीं, बड़ी मात्रा में केबल जलकर खाक

दुर्गभिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार~शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया। जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।  सूचना पर बीएसपी के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाडियां मौके पर पहुंचकर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9 हजार टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है। हादसे के बाद BSP प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बड़ी मात्रा में केबल जलकर खाक हो गए हैं।

Search

Archives