Home » एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई

एएसआई के बेटे ने आरक्षक पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई के सिविक सेंटर एरिया में देर रात शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी किसी अराजक तत्वों द्वारा नहीं बल्कि एक एएसआई के बेटे ने की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।भिलाई नगर टीआई राजेश साहू ने बताया कि सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30) उतई थाने में पदस्थ है। बीती बुधवार रात वह ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान वह सिविक सेंटर में रुका और दुर्ग जिले में पदस्थ एएसआई चंद्रशेखर सोनी के बेटे सोनू (28) को फोन करके बुलाया। सोनू और आरक्षक ताम्रध्वज ने रात 10.30 बजे सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों बहस होने लगी। बात झगड़े तक पहुंच गई। नशे में की हालत में बड़बड़ाते हुए ताम्रध्वज बार से बाहर आ गया। इसी दौरान सोनू मुंह में कपड़ा बांधकर अपने दोस्त के साथ बाहर आया और अपने पास रखे चाकू से सिपाही के कमर से निचले भाग में 5-6 वार कर दिया। चाकू के वार से सिपाही घायल हो गया। सोनू और उसका साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

Search