दुर्ग छावनी थाना पुलिस ने सुपेला क्षेत्र के गुंडा बदमाश को महिला से दुष्कर्म प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है।आरोपी ने अपने दुकान में काम करने वाली महिला को मीटिंग का बहाने लॉज में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
छावनी थाना क्षेत्र के केशरी लॉज में आरोपी वी. लक्की जॉर्ज पर एक महिला को मीटिंग के बहाने लॉज में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई। छावनी पुलिस ने आरोपी लक्की जॉर्ज और उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-4 निवासी लक्की जार्ज की दुकान में काम करती है। पांच मार्च को आरोपी ने उसे फोन कर मीटिंग के बहाने पावर हाउस स्थित लॉज में बुलाया। महिला आरोपी द्वारा बुलाए लॉज पहुंची। जहां आरोपी उसे कमरे में ले गया। बातचीत के दौरान उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची।
इसके बाद में उसने पूरी घटना अपने पति और पिता को बताई। जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के शरीर पर कई जगह नाखून से खरोंच निशान मिले है। आरोपी वी लक्की जॉर्ज के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है और सुपेला थाना के गुंडा बदमाश अपराधी भी है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।







