Home » प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, क्यों हत्यारिन बनी पत्नी?
दिल्ली-एनसीआर

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, क्यों हत्यारिन बनी पत्नी?

नई दिल्ली। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है। महिला और उसके पति ने ऐसे समय पर इस घटना को अंजाम दिया, जब उसका लकवाग्रस्त पति बेड पर सो रहा था। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तकिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। बाद में इस मौत को प्राकृतिक मौत दिखाने की कोशिश भी की गई।

जानकारी के अनुसार दिशा रामेटेके (30) और चंद्रसेन रामेटेके (38) की शादी 13 साल पहले हुई थी। इस दंपती की दो बेटियां और एक छह साल का बेटा है। करीब दो साल पहले पति को लकवा मार दिया था, जिसके बाद वह बिस्तर पर ही पड़ गए थे। घर चलाने के लिए दिशा पानी के डिब्बे बेचती थी।

बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही से पति अक्सर अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। करीब दो महीने पहले दिशा की जान-पहचान मकैनिक आसिफ इस्लाम अंसारी से हुई, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए।

प्रेमी के साथ मिलकर बनाई हत्या की प्लानिंग- कुछ समय बाद चंद्रसेन रामेटेके को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला, जिसके बाद दिशा रामेटेके ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की प्लानिंग की। शुक्रवार दोपहर को जब चंद्रसेन सो रहा था, इस दौरान ही दिशा ने आसिफ को बुलाया। उसने अपने पति को पकड़ा, इसके बाद आसिफ ने चंद्रसेन के चेहरे पर तकिया रखकर दबा दिया। इस वजह से उनकी दम घुटने से मौत हो गई।

शुरुआत में दिशा ने अपने पति की मौत को प्राकृतिक बताने की कोशिश की। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कुछ और संकेत दिए। जिसके बाद दिशा ने पूरी बात बताई और अपराध घटित करना स्वीकार की।

Search