Home » नमकीन की फैक्टरी में तैयार किया जा रहा था तंबाकू, खाद्य विभाग ने फैक्टरी किया सील
दिल्ली-एनसीआर

नमकीन की फैक्टरी में तैयार किया जा रहा था तंबाकू, खाद्य विभाग ने फैक्टरी किया सील

नई दिल्ली। यूपी के खुर्जा तहसील से 500 मीटर दूरी पर ही नमकीन बनाने वाली फैक्टरी के अंदर तंबाकू पैकिंग का कार्य चल रहा था। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार शाम को फैक्टरी में छापा मारा और फैक्टरी में मिला लगभग 10 क्विंटल तंबाकू मिला। फैक्टरी को सील किया गया। साथ ही मालिक से स्पष्टीकरण मांगा गया।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खुर्जा में नमकीन व कचरी बनाने वाली फैक्टरी में तंबाकू तैयार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को खुर्जा के नायब तहसीलदार निरंजन सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मारा। मौके पर जाकर देखा कि फैक्टरी के अंदर तंबाकू पैक किया जा रहा था। काफी मात्रा में सूखा तंबाकू मिला।
जांच में देखा गया कि कंपनी का नाम अनुज ट्रेडिंग के नाम था, जिनका जीएसटी और फूड लाइसेंस था। जो नमकीन, कचरी व अन्य उत्पाद बनाने के लिए विभाग में रजिस्टर्ड है, लेकिन फैक्टरी में नमकीन की जगह केमिकल युक्त तंबाकू की पैकिंग की जा रही थी। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच में मौके पर 250 किलोग्राम खुला तंबाकू समेत लगभग 10 क्विंटल तंबाकू मिला।
इसकी सूचना हरियाणा की कंपनी को दी है, जिसके नाम के पैकेट में तंबाकू पैकिंग हो रही थी। कंपनी की ओर से यदि शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पैकिंग के कार्य को बंद करा फैक्टरी को सील कर दिया गया।

Search

Archives