Home » बंदूक के बल पर कारोबारी से दो लाख की लूट, बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर दिया घटना को अंजाम
दिल्ली-एनसीआर

बंदूक के बल पर कारोबारी से दो लाख की लूट, बदमाशों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर दिया घटना को अंजाम

नई दिल्ली। बाइक सवार चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। बीच सड़क पर ये चारों बदमाश दो मोटर साइकिल पर आते हैं। दोनों बाइक को कार के सामने खड़ी कर देते हैं फिर कार सवार कारोबारी से रूपए से भरा बैग लूटकर फरार हो जाते हैं। लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लुटेरों ने इंडिया गेट को रिंग रोड से जोड़ने वाली प्रगति मैदान टनल में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पतासाजी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल ने बताया कि पटेल सजन कुमार चांदनी चैक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेस में बतौर डिलेवरी एजेंट काम करता है। वह शनिवार को अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ दो लाख रूपए लेकर गुरूग्राम देने जा रहा था। इसी दौरान रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल में घुसकर कुछ दूर चले तो दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने हथियार के बल पर कार जबरदस्ती रोक ली और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पतासाजी कर रही है लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं आया है।

0 सीएम ने मांगा एलजी का इस्तीफा
सीएम अरविन्द केजरीवाल ने इस घटना को लेकर एलजी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर आप दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकते हैं तो जिम्मा हमें दें। हम आपको दिखाएंगे कि दिल्ली की सुरक्षा किस तरह से की जाती है।

Search

Archives