Home » सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट से पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत
दिल्ली-एनसीआर

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः सुप्रीम कोर्ट से पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को मिली जमानत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दो आरोपितों पवन कुमार बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। गुरुवार को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर यह राहत प्रदान की, जिसने पहले उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।

पवन बिश्नोई पर हत्याकांड के लिए कार सहित रसद उपलब्ध कराने का आरोप है। वहीं, जगतार सिंह पर मूसेवाला के घर की रेकी करने में मदद करने का आरोप है। पवन के वकील ने तर्क दिया कि वह लगभग चार वर्षों से हिरासत में है और मुकदमे की समाप्ति में लंबा समय लग सकता है।

जगतार के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके घर के पास लगे कैमरे सुरक्षा के लिए थे, न कि निगरानी के लिए। बहरहाल, पंजाब पुलिस ने यह कहते हुए जमानत का विरोध किया कि आरोपित सह-आरोपितों के संपर्क में थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए राहत प्रदान की।

Search

Archives