Home » पेपर लीक मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता
दिल्ली-एनसीआर

पेपर लीक मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता

नई दिल्ली।  दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आई जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। दूसरी ओर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सुबह-सुबह पेपर लीक के मुद्दे पर बयान जारी किया है।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर के पेपर लीक के मामले में स्टूडेंट्स को डायरेक्ट मैसेज दिया है और बताया है कि सरकार इस मामले में कितनी संवेदनशील है। पीएम मोदी ने कहा है कि पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा। उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं का भविष्य हमारी प्राथमिकता है।

राहुल गाधी ने क्या कहा?

पीएम मोदी के पोस्ट पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। छात्रों की मांगें साफ हैं:

1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।

2. छात्रों से माफी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।”

छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठा- प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- “छात्रों का सिस्टम से भरोसा उठ गया है। आप अपने ट्वीट में कहते हैं कि आपको छात्रों पर भरोसा है, लेकिन फिर छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है? अब समय आ गया है कि सरकार लोगों की शिकायतों को सुने।”

सोनम ने दिया अनशन खत्म करने का संकेत

दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपना अनशन खत्म करने के संकेत दे दिए हैं। बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी। जानकारी के अनुसार, सरकार ने सोनम वांगचुक को भरोसा दिलाया है कि एजुकेशन सिस्टम में जरूरी बदलाव लाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, सोनम ने अस्पताल से वीडियो जारी कर के कहा है कि सरकार अगर छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और मुकदमे वापस लेने का भरोसा दे तो वह अनशन खत्म कर सकते हैं।

Search

Archives