नई दिल्ली। यदि आप दशहरा, दीपावली व छठ पूजा पर पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस दिशा में त्यौहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा, गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल-मऊ जंक्शन, गोरखपुर-अमृतसर जंक्शन-गोरखपुर और छपरा-अमृतसर जंक्शन-छपरा के बीच विशेष ट्रेनें चलेंगी। लंबी दूरी की इन ट्रेनों आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी है।
दीपावली, दशहरा के दौरान पूर्वांचल दिशा में यात्रा करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आरक्षित रेल यात्रा टिकट मिलना बेहद ही मुश्किल होता है। इससे राहत देने के लिए रेलवे ने अभी से ही स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करना शुरू किया है। ट्रेन संख्या 05109 छपरा- आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल 18 सितंबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 05110 आनंद विहार-छपरा साप्ताहिक स्पेशल 19 सितंबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को रवाना होगी। यह ट्रेन वाया गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढवल जंक्शन, गोंडा, मनकपुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, सिवान चलेगी।







