Home » कावेरी अपार्टमेंट में भीषण आगजनी, कई सांसदों का है आवास
दिल्ली-एनसीआर

कावेरी अपार्टमेंट में भीषण आगजनी, कई सांसदों का है आवास

नई दिल्ली। कावेरी अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।  14 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अपार्टमेंट में कई सांसदों का आवास है और यह बिल्डिंग संसद भवन के बिल्कुल पास है। अपार्टमेंट में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया।

पटाखों से लगी आग- एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए एक शख्स ने बताया कि घर में उसकी बेटी के शादी के लिए कई गहने और कीमती चीजें रखी हुई थीं। आग लगने से मेरा बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मेरी बेटी भी झुलस गई है, आग लगने का सही कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बच्चे पटाखा चला रहे थे और उसी वजह से आग लग गई।

2020 में हुआ था उद्घाटन- दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी की मानें तो चौदह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। इस इमारत का उद्घाटन 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसमें कई लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के आवास हैं। बताया जा रहा है कि आग घरेलू सामान में लगी थी।

Search

Archives