Home » लश्कर की नई आतंकी चाल बेनकाब, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर

लश्कर की नई आतंकी चाल बेनकाब, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली।  भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश बेनकाब हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर साजिश रच रहे थे। कई शहरों की रेकी, दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ पोस्टर, फर्जी आधार कार्ड और फंडिंग जैसे कई चौंकाने वाले खुलासे जांच में सामने आए हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मॉड्यूल बांग्लादेश में बैठा लश्कर-ए-तैयबा  का हैंडलर चला रहा था। इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन है, जो पहले भी भारत में आतंकी गतिविधियों के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

स्पेशल सेल के मुताबिक, इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा दिल्ली और कोलकाता के मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए भड़काऊ पोस्टरों के बाद हुआ। 7 और 8 फरवरी को कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रो-कश्मीर और बुरहान वानी के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में आपत्तिजनक और उकसाने वाली सामग्री थी। पोस्टर सामने आने के बाद स्पेशल सेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

कैसे पकड़े गए ये लोग?  : सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए जांच टीम कोलकाता तक पहुंची। जांच में पता चला कि पोस्टर लगाने वाले आरोपी कोलकाता से दिल्ली आए थे। इसके बाद कोलकाता में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला उमर फारूक और बांग्लादेशी नागरिक रॉबिल उल इस्लाम शामिल है। दोनों कोलकाता में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे थे और एक महंगे किराए के मकान में रह रहे थे, जिसे स्लीपर सेल के ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। रॉबिल उल इस्लाम पहले भी भारत में आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

 

 

Search

Archives

    Featured